माई हीरां गेट से बाइक और घर से एक्टिवा चोरी

जालंधर| माई हीरां गेट के पास किला मोहल्ला निवासी अनीस सूरी की मोटरसाइकिल दुकान के बाहर से चोरी हो गई। अनीस किसी काम से दुकान के अंदर गए थे और जब लौटे तो बाइक गायब थी। दूसरी घटना मखदूमपुरा में हुई, जहा ंसाहिल जुनेजा की एक्टिवा उनके घर के बाहर से ही चोरी हो गई। साहिल ने काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कहीं सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने पर थाना-3 के एएसआई सुखविंदर सिंह और थाना-4 के सब-इंस्पेक्टर सुखवंत सिंह ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *