जालंधर| एजीआई स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से क्रिकेट एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना की जाएगी। एमडी सुखदेव सिंह ने बताया कि सेंटर में लड़के और लड़कियां दोनों के लिए उच्च स्तर की क्रिकेट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अब तक पांच क्रिकेट प्रेक्टिस पिच बनाई जा चुकी हैं, जिनमें दो जालंधर हाइट्स-1 और तीन जालंधर हाइट्स-2, में हैं। इसके अलावा स्काई गार्डन प्रोजेक्ट, में जल्द ही तीन और क्रिकेट पिचों का निर्माण शुरू किया जाएगा। वहीं, एजीआई के डायरेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में यहां दो मिट्टी की पिच, तीन कंक्रीट पिच और एक सिंथेटिक पिच उपलब्ध है, जबकि 2 नई मिट्टी की ग्राउंड और एक सिंथेटिक का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा फ्लड लाइट सुविधा वाला बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड भी तैयार हो चुका है।


