जालंधर| लाडोवाली रोड स्थित प्रीत नगर में वीरवार रात चोर मनियारी की दुकान से 50 हजार रुपए और 6 तोले चांदी का कड़ा लेकर फरार हो गए। शातिर चोरों ने न केवल दुकान का शटर तोड़ा बल्कि अपनी पहचान छिपाने के लिए पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। दुकान के मालिक मनमोहन सिंह ने बताया कि वारदात का पता उन्हें शुक्रवार सुबह चला, जब वह दुकान पहुंचे। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, पैसे हार तैयार करने के लिए रखे थे। मौके पर पहुंची थाना बारादरी की पुलिस की जांच में सामने आया है कि चोरों ने भारी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दुकान के डीवीआर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


