खैर बार को हरा भिलाई कला ने जीता फाइनल मैच

भास्कर न्यूज | सीतापुर लुण्ड्रा विकासखंड के धौरपुर अंतर्गत ग्राम छेरमुंडा स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में भिलाई कला (धौरपुर) की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खैर बार को पराजित कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज रहे। खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भिलाई कला की टीम ने निर्धारित ओवरों में सधी हुई बल्लेबाजी की और खैर बार के सामने 96 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर बार की टीम भिलाई कला की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 57 रनों पर सिमट गई। इस तरह भिलाई कला ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट की विजेता टीम (भिलाई कला) को 41 हजार और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता टीम (खैर बार) को 21 हजार की सांत्वना राशि से सम्मानित किया गया। विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि मैदान पर हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *