एकलव्य विद्यालय में बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा की

सोनहत | एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घुघरा, सोनहत में बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कृति और देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, कविता पाठ व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। इसी अवसर पर पराक्रम दिवस के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई। शिक्षकों ने नेताजी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भाषण, नाट्य प्रस्तुति व देशभक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य वीके सिंह ने विद्यार्थियों को ज्ञान के मार्ग पर चलने और नेताजी के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *