लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर ध्वज स्थापना

गुमला | प्रखंड के गिंडरा गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर ध्वज स्थापना किया गया। मुख्य आचार्य कल्याण बाबा के सानिध्य में यह यज्ञ संपन्न होना है। ध्वज स्थापना के अवसर पर मुख्य यजमान नीतीश पाल सिंह संतोष देवघरिया और अन्य लोगों ने विधि-पूर्वक यज्ञ स्थल पर की। वहीं शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। पूजा के बाद बाजे-गाजे के साथ नगर कीर्तन किया गया। कल्याण बाबा ने बताया कि यह यज्ञ मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा। इसमें कई महान विद्वान पंडितों द्वारा सभी कार्यक्रम होंगे। मौके पर जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी भी कार्यक्रम में पहुंच कर पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि मानव कल्याण और सुख शांति को लेकर कल्याण बाबा के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन होना है। यह सनातनियों के लिये खुशी की बात है। इसमें सभी लोगो को सहयोग करना चाहिए। ताकि क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *