भास्कर न्यूज | लोहरदगा लगातार िगरते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच जिले में तीन दिनों बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं एक बार फिर जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंच गया है। दोपहर में बादल रहने के कारण धूम कम देखने को मिला। शीतलहरी हवाओं का प्रकोप फिर से बना रहा। इतना ही नहीं सुदूरवर्ती क्षेत्र में न्यूनतम तापमान रात में फिर से दो से तीन डिग्री तक जा रहा है। ऐसे जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। यदि बीते एक सप्ताह की स्थिति पर नजर डाला जाए तो निरंतर न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विभाग का कहना है कि आगे 3 फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं आगे तीन दिनों तक बादल छाया रहेगा। इधर, ठंड का असर फसलों पर भी देखने को मिल रहा है। डॉ. शंकर कुमार सिंह , कृषि वैज्ञानिक शीतलहरी चल रही है। जनवरी भर में न्यूनतम 4 से 5 डिग्री तक जा सकता है। किसान गेहूं, मटर, आलू, सरसों की सिंचाई कर दें। जिससे उक्त फसलों को पाला मारने से बचाया जा सकता है। खेतों में चारों तरफ धुआं कर दे। रेडोमिल दावा 2 एमएल एक लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने से पाला मारने से बचाया जा सकता हैं।


