गुमला | विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना का पावन पर्व बसंत पंचमी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने विधि-विधान से मां शारदे के पूजन और वंदना के साथ किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रजक, उपाध्यक्ष अशोक मुकुल, सचिव विजय बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दास और समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारी गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर विद्यालय में 45 नन्हे-मुन्ने बच्चों का अक्षरारंभ संस्कार कराया गया। इस पूरे भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य संजय कुमार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ ।


