नेताजी का जीवन प्रेरणास्रोत है : जंगबहादुर

कुड़ू | अविराम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। मौके पर कॉलेज के कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने नेताजी को पुष्पांजलि और माला अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। मौके पर कॉलेज के व्याख्याता जंगबहादुर महतो ने कहा सुभाष चंद्र बोस ने देश की आज़ादी के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके जैसे महान विभूतियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मौके पर जंग बहादुर महतो ,आफताब आलम, रेणुका कुन्दन गिद्ध ममता टोप्पो, शशि चीनीबास, संदीप,शिव,आरती , पवन, तबस्सुम, अमृत और प्रशिक्षु गण उपस्थित थे। लोहरदगा | लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस प्रदान कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। एंबुलेंस के मिलने से जरूरतमंद और गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे कई कीमती जिंदगियां बचाई जा सकेंगी। सांसद ने पूर्व में किए गए अपने वादे को निभाते हुए एंबुलेंस की चाबी सौंपकर इसे जनसेवा के लिए समर्पित किया। यह एंबुलेंस विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित और सुरक्षित रूप से अस्पताल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस सराहनीय पहल पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने सांसद सुखदेव भगत को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *