जालंधर| महिला पतंजलि योग समिति जालंधर की ओर से राज्य प्रभारी सीमा शंगारी के मार्गदर्शन में योग भवन माईं हीरा गेट में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य प्रभारी सीमा शंगारी ने बताया कि बसंत पंचमी का पर्व जीवन में नई ऊर्जा, खुशी एवं उमंग का प्रतीक है तथा बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति में नवजीवन का भी संचार होता है। यहां सरोज बाला, नीलम सलवान, सुधा जैन, पम्मी वर्मा, समिता कपूर, रमेश अग्रवाल, टीना, दमनजीत कौर, क्षमा, कुलविंदर कौर, प्रवीण जगोता, रूपाली व अन्य उपस्थित थे।


