अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में शुक्रवार को बसंत उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। बसंत पर्व को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर एमए वोकल के विद्यार्थियों ने बसंत राग की मनोहारी प्रस्तुति दी तथा शब्द गायन के माध्यम से शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को दर्शाया। कार्यक्रम में विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. मुरली मनोहर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. शुप्रीत, डॉ. प्रियंका, डॉ. रमनदीप, श्री सिद्धार्थ चटर्जी, डॉ. गौरव कोहली, डॉ. हरमीत, डॉ. गीतू सहित शोधार्थी और विद्यार्थी मौजीद थे।


