बस स्टैंड के बाहर और हाल बाजार में दिनभर जलभराव से ग्राहक और दुकानदार बेहाल

अमृतसर| शहर में वीरवार रात से शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी रही। हाल बाजार के बाहर बारिश का पानी पूरे दिन जमा रहा, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इसी तरह पिंगलवाड़ा के पास उतरते फ्लाईओवर के नीचे भी पानी भरा रहा। मॉल ऑफ अमृतसर के पास उतरते फ्लाईओवर पर भी जलभराव रहा। ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुलने से नगर निगम और संबंधित विभागों के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बस स्टैंड पर उतरते फ्लाईओवर के पास जमा पानी। ^शहर के सभी हिस्सों में निगम की टीम ने दौरा किया है। वह खुद भी इलाकों को देखकर आए हैं। हाल बाजर और पिंगलवाड़ा के पास जमा पानी के बारे में जानकारी नहीं है। यहां अगर ब्लॉकेज आई है, तो उसे ठीक कर दिया जाएगा। बाकी मॉल ऑफ अमृतसर के बाहर जमा पानी निकाल दिया गया था। जहां-जहां पानी जमा है, वहां पर निगम की टीम काम कर रही है। – संदीप सिंह, सिविल इंजीनियर नगर निगम। हाल बाजार गेट के पास जमा बारिश का पानी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *