सिटी सेंटर: पिंगलवाड़ा के सामने टूटी बाउंड्री वॉल

अमृतसर| सिटी सेंटर क्षेत्र में पिंगलवाड़ा के सामने वाली लेन में बनी बाउंड्री वॉल पूरी तरह टूट चुकी है। यह बाउंड्री वॉल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे इलाके की सुंदरता पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। सीमेंट के पिलरों से बनाई गई यह दीवार अब पूरी तरह जर्जर हालत में है और इसके लगभग सभी पिलर गिर चुके हैं। इसके कारण पूरा एरिया भद्दा और अव्यवस्थित नजर आता है। सिटी सेंटर शहर का प्रमुख हिस्सा है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। पास ही बस स्टैंड होने के कारण बाहर से आने वाले यात्री भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में टूटी हुई बाउंड्री वॉल शहर की छवि को खराब कर रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है। – नरिंदर शर्मा निवासी सिटी सेंटर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *