अमृतसर| बस स्टैंड के पास उसकी बाउंड्री लेन के नजदीक कूड़े का भारी अंबार लगा हुआ है। इस कारण पूरे इलाके में गंदगी और बदबू फैली रहती है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री और स्थानीय लोग गुजरते हैं, जिन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थान पर पहले कूड़ा डालने के लिए डस्टबीन लगाया गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह टूट चुका है और पास ही पड़ा हुआ है। डस्टबीन के टीन बन जाने के कारण उसमें कूड़ा डालना संभव नहीं है। नियमित कूड़ा उठान न होने से स्थिति और भी खराब हो गई है। लोगों ने प्रशासन से नई डस्टबीन लगाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। – प्रीतम सिंह निवासी बस स्टैंड।


