अमृतसर| राम तलाई चौक में सीवरेज का ढक्कन टूट चुका है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह ढक्कन रोजाना और नीचे धंसता जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। सीवरेज के आसपास की सड़क और जमीन भी लगातार बैठ रही है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए यह स्थान बेहद खतरनाक हो गया है। व्यस्त चौक होने के कारण यहां दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है। – जगदीश, निवासी राम तलाई चौक।


