लुधियाना| एक आस ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को हैबोवाल स्थित गुरुद्वारा साध संगत में 51 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। ट्रस्ट के जस मांगट की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर के चेयरमैन ऋषि जैन ने विशेष सहयोग प्रदान किया। नव-दंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए विधायक अशोक पराशर पप्पी सहित कई गणमान्य हस्तियां पहुंचीं। अमेरिका से लौटे जस मांगट ने जब अपने मित्र ऋषि जैन के साथ बेटियों की शादी को लेकर विचार साझा किया तो जैन ने तुरंत इस नेक कार्य में पूर्ण सहयोग का हाथ बढ़ाया। समारोह के दौरान हर बेटी को गृहस्थी का संपूर्ण सामान भेंट किया गया। समारोह में शिवसेना सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकीरत सिंह खुराना, एडवोकेट गौरव बग्गा, एसीपी राज कुमार और डीएसपी रंजीत सिंह ने शिरकत कर ट्रस्ट की सराहना की।


