जालंधर| कोट किशन चन्द स्थित ऐतिहासिक अन्नपूर्णा मंदिर में अयोध्या में भगवान श्री राम लला की मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर प्रभु श्री राम की भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस मौके पर अन्नपूर्णा मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनिल ज्योति और प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्य और महिला संकीर्तन मण्डल की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर विश्व शांति की प्रार्थना की गई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।


