पीले फूलों की खुशबू और भक्ति के अश्रु : प्राचीन मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भास्कर न्यूज | जालंधर आस्था जब पराकाष्ठा पर होती है, तो भक्त और भगवान के बीच की दूरी मिट जाती है। कुछ ऐसा ही अलौकिक दृश्य प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी, श्री बालाजी धाम (थापरां मोहल्ला) में देखने को मिला। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित श्री बालाजी और खाटू श्याम जी की भव्य चौकी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्तों की अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण बन गई। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई, जिससे वातावरण में एक असीम ऊर्जा का संचार हुआ। केवल खन्ना एंड पार्टी ने जब अपनी मधुर आवाज में भक्ति का रंग घोलना शुरू किया, तो पंडाल में मौजूद हर शख्स भाव-विभोर हो गया। जब गायक ने इन पंक्तियों को छेड़ा “जब तक ना सुनेगा तू, तब तक हम बोलेंगे…” “हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा…” तो भक्तों के सब्र का बांध टूट गया। कई भक्त अपने हाथों को उठाकर झूमने लगे, तो कई की पलकें बाबा के प्रेम में भीग गईं। इन भजनों ने यह संदेश दिया कि संसार में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, ”हारे का सहाराट” केवल मेरा श्याम ही है। खाटू बाबा का भव्य हार-शृंगार। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भजन सुनाकर झूमते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *