धन धन बाबा दीप सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सहज पाठ-गुरमत समागम

भास्कर न्यूज | अमृतसर बीबी कौलां जी भलाई केंद्र ट्रस्ट द्वारा धन धन बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा सत्संग सभा अस्थान धन धन बाबा दीप सिंह जी बाजार लोहारा में सहज पाठ और गुरमत समागम करवाए जा रहे हैं। भलाई केंद्र के प्रमुख सेवादार व सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई गुरइकबाल सिंह ने बताया कि 23 जनवरी तक निरंतर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चौपहरा जप तप समागम भी आयोजित किए जा रहे हैं। गुरमत समागमों के तहत 24 जनवरी को सुबह 9 बजे सहज पाठ का भोग डाला जाएगा, उसके बाद रात 9 से 12 बजे तक कीर्तन समागम होगा। 26 जनवरी को अमृत वेला से शाम 7 बजे तक पूरे दिन कथा-कीर्तन समागम होंगे। इन सभी कार्यक्रमों में जहां बीबी कौलां जी भलाई केंद्र ट्रस्ट से संबंधित समस्त संगत शमूलियत करेगी, वहीं भाई गुरइकबाल सिंह कथा कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *