भास्कर न्यूज | नारायणपुर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के कमलापथम द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में नारायणपुर जिले के 10 विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, तर्क और तीव्रता का प्रदर्शन करते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


