संतों के सानिध्य में निकालेंगे विशाल रथयात्रा

भास्कर न्यूज | लुधियाना हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से आगामी 8 फरवरी को संतों के सानिध्य में भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कमेटी के चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में शहर की समस्त धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं को निमंत्रण पत्र सौंपे जा रहे हैं। भक्तों की सुविधा के लिए विशेष सूचना केंद्र भी खोले गए हैं ताकि यात्रा से संबंधित हर जानकारी सुलभ हो सके। इसी कड़ी में कमेटी सदस्यों ने प्रसिद्ध समाज सेवक अशोक जैन को कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस अवसर पर अशोक जैन ने कहा कि देवों के देव महादेव समस्त सृष्टि पर अपनी कृपा बरसाते हैं और ऐसी गौरवशाली यात्रा का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। इस मौके पर दविंदर बहल गोगा, कमल सागर सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *