भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाई बसंत पंचमी

जालंधर | कपूरथला रोड स्थित सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में बसंत पंचमी का त्योहार भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। छात्रों को बसंत पंचमी के सांस्कृतिक महत्व और शिक्षा व रचनात्मकता को बढ़ावा देने में देवी सरस्वती की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। उत्सव के दौरान छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे पूरे कैंपस का माहौल सकारात्मक और उल्लासमय बन गया। प्रिंसिपल डॉ. रोहन शर्मा ने निरंतर सीखने की प्रक्रिया को अपने जीवन में महत्व देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस शुभ अवसर पर चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने भी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं के चरित्र निर्माण में सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं के महत्व पर विशेष जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *