जालंधर | इनोसेंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों और कॉलेजों में बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। मां सरस्वती की विधिवत आराधना के साथ ऋतुराज बसंत का स्वागत किया गया। किंडरगार्टन से लेकर कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, नृत्य और भाषणों में भाग लिया। नन्हे बच्चों के लिए ‘येलो प्लैटर’ और अन्य छात्रों के लिए पतंग सजावट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें “चीनी मांझे को न कहें” का संदेश दिया गया। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम के तहत पाक-व्यंजन और ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिताएं हुईं।


