ऑपरेशन प्रहार .शहर में सर्च ऑपरेशन:होटलों और किराएदारों की हुई चेकिंग, मकान मालिकों को वेरिफिकेशन की हिदायत

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब सरकार द्वारा अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम ऑपरेशन प्रहार के तहत शुक्रवार को पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आई। पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों पर पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में छिपे असामाजिक तत्वों की पहचान करना और कानून व्यवस्था को पुख्ता बनाना है। किराएदारों और होटलों की बारीकी से जांच सुबह शुरू हुई इस स्पेशल कैंपेन के दौरान जालंधर पुलिस ने शहर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले किराएदारों, पीजी, होटलों और गेस्ट हाउसों में औचक छापेमारी की। चेकिंग के दौरान वहां ठहरे हुए लोगों के पहचान पत्र, आधार कार्ड और किराए के दस्तावेजों का बारीकी से मिलान किया गया। पुलिस ने विशेष रूप से उन बाहरी वर्कर्स का रिकॉर्ड खंगाला जो शहर के विभिन्न संस्थानों में काम कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि ऐसे सरप्राइज चेक से अपराधियों के छिपने की गुंजाइश खत्म हो जाती है। विभिन्न होटलों में जांच करने पुलिस अधिकारी और मुलाजिम। संदिग्ध की जानकारी छिपाई तो कार्रवाई होगी पुलिस अधिकारियों ने होटल मालिकों, गेस्ट हाउस प्रबंधकों और मकान मालिकों के साथ बैठक की और उन्हें सख्त हिदायत दी कि वे बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी भी व्यक्ति को कमरा या मकान किराए पर न दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया या किसी संदिग्ध की जानकारी छिपाई गई, तो संबंधित मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मकसद आम जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। सरप्राइज चेकिंग ऑपरेशन जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *