जालंधर| महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और श्री गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज-1 में भगवान शिव कथा तीन से आठ फरवरी तक होगी। शाम 6 बजे से रात नौ बजे तक भक्त कथा का रसपान कर सकेंगे। साध्वी पल्लवी भारती और मंदिर के प्रधान राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस उपलक्ष्य में शोभायात्रा श्री गीता मंदिर से 1 फरवरी को दोपहर 3 बजे शुरू होगी। इस मौके पर अनुराग, नर्गिस बत्रा, एएल धवन आदि मौजूद रहे।


