अमृतसर| वीरवार की बाद दोपहर को तेज हवाओं और बारिश के बाद रणजीत एवेन्यू स्थित अमृत आनंद बाग में 170 फीट ऊंचा लगा राष्ट्रीय ध्वज फट गया। शुक्रवार को सुबह फास्ट्रिक्ट इंजीनियरिंग एंड कंपनी के कर्मचारी ने इसे देखा और उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन बिजली बंद होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। शाम 6 बजे जब बिजली आई तो उसने अकेले ही बड़े सम्मान के साथ उस ध्वज को उतारा।


