प्रदेश कांग्रेस ने बजट और निकाय चुनाव पर परिचर्चा के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की 3 फरवरी को बैठक बुलाई है। इसमें भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सह प्रभारी डॉ. सिरीबेला प्रसाद 1 फरवरी को रांची आएंगे। 2 फरवरी को केंद्रीय बागवानी सभागार पलांडु में सुबह 10:30 बजे से और चाय बागान गेस्ट हाउस रामपुर में 2:30 बजे से परिचर्चा में भाग लेने के बाद दोनों नेता 3 फरवरी को भुसूर ओरमांझी में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में विभाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि 2 फरवरी की बैठक राज्य के अहम मुद्दों को सामने रखकर बुलाई गई है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महागठबंधन द्वारा जन कल्याण की कई योजनाओं को लागू करने का वादा जनता से किया गया है। वर्तमान में सरकार द्वारा जनता के हित के लिए एक समावेशी बजट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बजट में आम लोगों के हितों की झलक मिले इसे लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा लगातार लोगों से सुझाव आमंत्रित किया जा रहा है। सोनाल शांति ने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहली सीढ़ी ही स्थानीय निकाय चुनाव है। इस चुनाव को कांग्रेस पूरी संजीदगी से ले रही है। बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चा होगी। दिल्ली में वेणुगोपाल से डॉ. इरफान मिले, सौंपी अपने विभागों की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार कोे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलकर उन्हें अपने विभागों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान मंत्री ने विभागीय कार्यों, प्रगति और चुनौतियों की जानकारी साझा की। डॉ. इरफान के साथ पूर्व विधायक उमाशंकर अलेका भी थे।


