अमृतसर | मेयर भाटिया शनिवार को कंपनी बाग के ब्यूटीफिकेशन और कायाकल्प को लेकर निगम अफसरों से चर्चा करेंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे महाराजा रणजीत सिंह पैनोरमा कंपनी बाग में मीटिंग बुलाई है। विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कंपनी बाग को किस तरह से संवारा जा सकता है, इस के बारे में अफसरों से सुझाव भी लिए जाएंगे।


