अमृतसर | छेहर्टा स्थित गुरुद्वारा श्री छेहर्टा साहिब में सालाना बसंत पंचमी मेला 2 और 3 फरवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए गुरुद्वारा साहिब में फूलों से सजावट का काम शुरू हो गया है। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर हरजीत सिंह के मुताबिक, संगत के सहयोग से गुरुद्व्रारा साहिब को रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है।


