भास्कर न्यूज। लुधियाना। फैशन की दुनिया में कुछ ट्रेंड्स समय के साथ वापस लौट आते हैं और उन्हीं में से एक है पोटली बैग। यह ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट्स में भी स्टाइलिश टच जोड़ रहा है। शादी हो या कैजुअल आउटिंग, पोटली बैग अब हर ओकेजन के लिए परफेक्ट ऑप्शन बन चुका है। अगर आप भी अपने लुक को नया ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो पोटली बैग को डिफरेंट तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। फैशन एक्सपर्ट के मुताबिक पोटली बैग सिर्फ एक एक्सेसरीज नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। यह हर आउटफिट और मौके के साथ मेल खाता है, बस जरूरत है सही डिज़ाइन, कलर और फैब्रिक को चुनने की। तो अगर आप अपने लुक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं, तो पोटली बैग को जरूर अपनाएं। शादी और रिसेप्शन के लिए जरदोजी, कुंदन वर्क और बीडेड पोटली बैग्स बेस्ट होते हैं। फेस्टिवल्स के लिए मिरर वर्क, गोटा पट्टी और फ्लोरल डिजाइन वाले बैग्स बढ़िया लगते हैं। कैजुअल आउटिंग के लिए हल्के कॉटन या प्रिंटेड पोटली बैग्स स्टाइलिश और कंफर्टेबल रहते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पेस्टल शेड्स और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले बैग्स सूट करते हैं। सीक्विन, मोती और बीड वर्क वाले बैग्स एक यूनिक स्टाइल एड करते हैं। {ट्रेडिशनल आउटफिट्स जैसे साड़ी, अनारकली या लहंगे के साथ पोटली बैग का कॉम्बिनेशन परफेक्ट लगता है। खासकर, एम्ब्रॉयडरी या बीड वर्क वाले पोटली बैग्स शादी और फेस्टिव मौकों पर लुक को कंप्लीट करते हैं। {इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ अगर आप बैग का अनोखा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो मिरर वर्क या सीक्विन वाली पोटली बैग कैरी करें। यह आपके आउटफिट में एक फ्यूजन टच जोड़ेगा। {दुल्हनों के लिए रॉयल लुक वाले पोटली बैग्स बेस्ट होते हैं, जिनमें कुंदन, जरदोजी या गोटा-पट्टी वर्क किया गया हो। ये न सिर्फ स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि आपकी शादी की थीम के साथ भी मेल खाते हैं। पोटली बैग्स में मिल रहे हैं खूबसूरत डिजाइन्स : मिरर वर्क यह राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक कला से प्रेरित है और कलरफुल एथनिक वियर के साथ खूब फबता है। पर्ल और बीड वर्क शादी और फेस्टिव लुक के लिए बेस्ट चॉइस है। यह आपको एक रॉयल फील देता है। हल्की एम्ब्रॉयडरी या फ्लोरल प्रिंट वाले बैग कैजुअल आउटिंग्स या डेली यूज के लिए परफेक्ट होते हैं। बनारसी साड़ी या हैवी लहंगे के साथ इसे कैरी करके रॉयल टच दिया जा सकता है। इन कलर्स में दिखेगा परफेक्ट लुक : गोल्ड और सिल्वर एवरग्रीन शेड्स हैं, जो हर तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मैच हो जाते हैं। हल्के गुलाबी, लैवेंडर, बेबी ब्लू और मिंट ग्रीन कलर्स आजकल काफी पॉपुलर हैं, खासकर डेस्टिनेशन वेडिंग्स में। रेड, मरून, एमरल्ड ग्रीन और डीप ब्लू जैसे कलर्स फेस्टिव और ब्राइडल लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। इंडो-वेस्टर्न या मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक के साथ ब्लैक और वाइन कलर की पोटली स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती है। फैब्रिक मौके के हिसाब से चुनना जरूरी {पोटली बैग्स कई तरह के फैब्रिक्स में आते हैं, लेकिन मौके के हिसाब से सही फैब्रिक चुनना जरूरी होता है। सिल्क और बनारसी फैब्रिक शादी और फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट होते हैं, खासकर जब इनमें जरदोजी, गोटा पट्टी या कुंदन वर्क किया गया हो। वेलवेट सर्दियों में यह एक क्लासी ऑप्शन है, जो लुक को रॉयल बनाता है। कॉटन और जूट कैजुअल आउटिंग्स या समर वेडिंग्स में हल्के और आरामदायक ऑप्शन होते हैं। लेदर और डेनिम मॉडर्न लुक के लिए आप फ्यूजन स्टाइल में इन फैब्रिक्स के पोटली बैग कैरी कर सकती हैं।


