8 दिनों तक नहीं दर्ज किए बयान तो चारपाई पर लेट पीड़ित ने थाने के बाहर दिया धरना

भास्कर न्यूज |लुधियाना पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर 23 जनवरी की रात को कार सवार चार युवकों ने हमला कर दिया। इसमें व्यक्ति से मारपीट कर घायल अवस्था में सड़क पर फेंक आरोप भाग गए। इस घटना के 8 दिनों बाद भी जब पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज नहीं किए तो पीड़ित घायल अवस्था में परिवार समेत शुक्रवार को थाने के बाहर धरना प्रदर्शन देने पहुंच गया। पीड़ित सनी कुमार (33) ने बताया, 23 जनवरी की रात को वह दरगाह से माथा टेक एक्टिवा पर सवार हो घर की तरफ निकला, तभी एक कार में सवार चार युवकों ने हमले की नियत से उस पर हमला कर दिया। फिर एक सुनसान जगह पर घेर पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए उसके पैर को तोड़ दिया। इसके साथ ही डंडों से आंखों पर हमला कर दिया। फिर लोगों की मदद से परिजनों को जानकर देकर अस्पताल पहुंचे। उसके अगले दिन पुलिस को भी घटना को सूचना दी। आरोप है कि घटना के चार दिनों तक सुन्नी ने खुद पुलिस से संपर्क किया। लेकिन जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसके परिजन थाने में जाकर बयानों को दर्ज करवाने के लिए जाते रहे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने बयान दर्ज नहीं किए। अंतत जब परिजनों की सुनवाई भी नहीं हुई तो पीड़ित परिवार समेत घायल अवस्था में थाने के बाहर पहुंच गया। जहां पर थाने के बिल्कुल सामने चारपाई पर लेट प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग रखी। इसके बाद थाना हैबोवाल से ड्यूटी अफसर ओमप्रकाश पहुंचे। जिन्होंने बयानों को दर्ज करते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *