पंजाब में आज शनिवार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग अनुसार, जनवरी महीना शुष्क रहा। सामान्य से 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 29 जनवरी को माह के अंतिम पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद बारिश की संभावना बन रही थी, लेकिन बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज धुंध व कोल्ड वेव को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन अनुमान है कि आज नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद अनुमान है कि राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होन के बाद भी तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन 24 घंटों के बाद तापमान में तकरीबन 2 डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के बाद 5 जनवरी तक बारिश संभव पंजाब में आज एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का अधिक असर पहाड़ी क्षेत्रों में ही देखने को मिलेगा। लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में भी इसका हल्का असर होगा। 2 फरवरी को बारिश होने के आसार काफी कम हैं, लेकिन 3 से 5 फरवरी तक पंजाब के कई इलाकों में मध्यम या धीमी बारिश होने की संभावनाएं हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियान- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


