सेंट्रल बैंक में क्रेडिट ऑफिसर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 20

भास्कर न्यूज| लुधियाना। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.c o.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 1000 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भर्ती अभ्यर्थियों की श्रेणी के आधार पर बांटे गए हैं जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 405 पद, ओबीसी के लिए 270 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 100 पद, अनुसूचित जाति के लिए 150 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 75 पद रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की पात्रता निर्धारित की गई है। आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) है, जबकि अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 750 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 48,480 से 85,920 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों के पास वैलिड मार्क-शीट/डिग्री सर्टिफिकेट आदि होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *