घरेलू नुस्खों से बनाएं स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग

लुधियाना। दही सिर्फ खाने में ही नहीं, ​बल्कि स्किन के लिए भी एक बेहतरीन नैचुरल मॉइश्चराइजर है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को कोमल बनाने, डेड स्किन हटाने और नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। यह खासतौर पर ड्राई स्किन वालों के लिए फायदेमंद होता है। ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप स्किन को नैचुरली सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो इन दही के घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए दही के नुस्खे {एक चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। यह स्किन को डीप मॉइश्चराइज करता है। {दो चम्मच दही में एक चम्मच बेसन मिलाकर लगाएं। यह त्वचा को नमी देने के साथ डेड स्किन हटाने में मदद करता है। {दही और एलोवेरा जेल को मिलाकर लगाने से स्किन हाइड्रेट होती है और ग्लो बढ़ता है। {दही में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। स्किन को होने वाले फायदे : {त्वचा की नमी बनाए रखता है और ड्राइनेस दूर करता है। {सनबर्न से राहत दिलाता है और ठंडक पहुंचाता है। {दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *