विकसित भारत के आर्थिक लक्ष्य पर चर्चा

लुधियाना| भारत को एक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आवश्यक आर्थिक सुधारों और चुनौतियों पर मंथन करने के लिए लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन (एलएमए) ने फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल में भव्य सेमिनार का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश के जाने-माने अर्थशास्त्री और नीति निर्माता मोंटेक सिंह अहलूवालिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भारत के सतत विकास और आर्थिक सुधारों से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। पूर्व योजना आयोग उपाध्यक्ष रह चुके अहलूवालिया ने स्पष्ट किया कि भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए रणनीतिक नीतिगत फैसलों की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आर्थिक सुधार, बुनियादी ढांचे का विकास, रोजगार सृजन और सतत विकास ही देश को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाएंगे। सेमिनार में भारत की विकास नीतियों, संभावनाओं और प्रमुख आर्थिक बाधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस कार्यक्रम के समापन पर एलएमए के अध्यक्ष डॉ. हरप्रीत कंग ने अहलूवालिया के बहुमूल्य विचारों के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, एलएमए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव मुंजाल ने आयोजन टीम को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। सेमिनार में मौजूद उद्योग जगत और शिक्षाविदों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *