बावा लाल दयाल जी के जन्मोत्सव पर कर्मो ड्योढ़ी मंदिर में पंचामृत स्नान, हजारों भक्तों ने टेका माथा

भास्कर न्यूज | अमृतसर बावा लाल दाल जी के जन्मोत्सव पर कर्मो ड्योढ़ी स्थित गद्दी बावा लाल दयाल में बावा जी को पंचामृत स्नान करवाए गए। गद्दी के पीठाधीश्वर श्रीश्री 108 महंत अनंतदास महाराज की अध्यक्षता में संगत के सहयोग से मनाए जन्मदिन पर कई नेतागण माथा टेकने पहुंचे। महंत अनंत दास जी तरफ से सुबह बावा जी का दुध, दही, शक्कर, देसी घी, गंगाजल से पंचामृत स्नान करवाए। इसके बाद सुंदर वस्त्र धारण करवाए गए। वहीं सुबह से लेकर रात तक सत्संग और हरिनाम संकीर्तन किया गया। इसी दौरान सेवादारों की ओर से सारे मंदिर का फूलों से शृंगार किया। जिसमें भक्तों ने गेंदा गुलाब चमेली समेत अन्य फूलों से बावा लाल दयाल जी का फूल बंगला तैयार किया। इसी दौरान माथा टेकने वाले भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। शहर के नवनियुक्त मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने मंदिर में आकर माथा टेका और महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद शहर की भजन मंडलियों ने बावा जी का गुणगान किया। गणेश वंदना से शुरू किए संकीर्तन में राजीव वैष्णव, अजय कुमार, दिनेश शर्मा, रेनू गुप्ता, गोल्डी, प्रिया दत्त, कुमार मुकेश, संदीप, मीत सिस्टर, पवन और बंटी दीवाना ने मिलकर बावा जी के भजन गाए। उन्होंने ‘बावा लाल प्यार दा सहारा चाहिदा, भूखी भूखी जिंदगी च सहारा चाहिए दा’ समेत अन्य कई भजन गाए। जिसे सुनकर भक्तजन मंत्र मुग्ध हो उठे। लंबी लाइनों में लगकर भक्तजन माथा टेकने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। सुबह से लेकर रात तक चले संकीर्तन दौरान भक्तों ने बावा जी को कई तरह का प्रसाद चढ़ाया। जिसे संगत में बांटा गया। इस मौके पर शहर के कई नेतागण भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *