पंजाब के लुधियाना में बीती रात सेंट्रल जेल में हंगामा हो गया। चक्की में बंद कैदियों ने एक हवालाती के साथ जमकर मारपीट की। उसके सिर पर हमलावरों ने कड़े और गिलास मारे। खून से लथपथ हवालाती को जेल स्टाफ सिविल अस्पताल लेकर आया जहां डाक्टरों ने उसके सिर पर 8 टांके लगाए। घायल हवालाती का नाम हरदीप सिंह है जो कि गुरु अर्जुन देव नगर का रहने वाला है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 8 से 10 हवालातियों ने किया हमला जानकारी मुताबिक ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में हवालाती हरदीप पर 8 से 10 दर्जन हवालातियों ने हमला कर दिया। घायल हरदीप सिंह ने बताया कि वह समराला चौक के नजदीक गुरु अर्जुन देव नगर के पास रहता है। 2 साल पहले गैंग बनाता धरा था पुलिस ने हरदीप थाना डिवीजन 7 की पुलिस ने 2 साल पहले उसे लूट की नीयत के चलते गैंग बनाने के आरोप में पकड़ा था। जिसके चलते वह 2 वर्षों से ही जेल में बंद है। वह अपने बैरक में रात को मौजूद था, तभी वहां पर 8 से 10 हवालातियों ने उसे घेरा डालकर स्टील के गिलास और कड़ों से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके सिर पर गहरी चोट आई। जिसे रात को जेल प्रशासन ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से मेडिकल जांच के बाद उसे वापिस जेल भेज दिया गया। जेल में मारपीट की घटनाएं कही न कही जेल सुरक्षा पर कड़े सवाल खड़े कर रही है।


