पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले रेलवे लाइन पर धमाका:सरहिंद में मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त, RDX से ब्लास्ट करने का शक

गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके चालक को चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह धमाका बेहद खतरनाक था। इसमें आरडीएक्स होने का शक जताया जा रहा है। यह घटना रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब एक मालगाड़ी नई बिछाई गई रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए ही बनाई गई है। पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *