देवरीबंगला| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवागहन में अध्ययनरत छात्राओं को राज्य शासन की निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरित किया गया। प्राचार्य हुबलाल बोरकर ने कहा कि यह योजना छात्राओं को विद्यालय आवागमन में सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएगी। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष हरीश गंजीर सहित समिति सदस्य रामकुमार मोहनमाला, मयाराम साहू, प्रीति साहू मौजूद रहे।


