सड़क जर्जर: रोक के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही

जांजगीर | नगर पंचायत नरियरा, बनाहिल और तरौद से होते हुए मुख्य मार्ग फोरलेन तक जाने वाली सड़कें जर्जर स्थिति में पहुंच गई हैं। भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाए गए प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद ट्रक, हाइवा और डंपर खुलेआम ओवरलोडिंग कर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक सामग्री लेकर चलते हैं। कई वाहनों में ट्राली कवर नहीं होने के कारण पत्थर, गिट्टी और मलबा सड़क पर गिरता रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। ओवरलोड वाहनों से सड़कें तो क्षतिग्रस्त हो ही रही हैं, साथ ही पुलों और ग्रामीण मार्गों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *