जयपुर शहर में सिविक इश्यू लगातार गंभीर रूप लेते जा रहे हैं। अलग-अलग इलाकों से नालियां जाम होने, सड़कों पर सीवरेज का गंदा पानी बहने, जगह-जगह कचरे के ढेर और आवारा पशुओं के जमावड़े की शिकायतें सामने आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि आमजन का घर से निकलना मुश्किल हो गया है और हर दिन हादसों का खतरा बना हुआ है। शहर के कई वार्डों में नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है। सीवरेज का पानी सड़क पर आने से बदबू और गंदगी बढ़ गई है। इसके साथ ही संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। लोग मजबूरी में उसी गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। सड़कों और खाली प्लॉटों में फैला कचरा आवारा गायों, कुत्तों और अन्य जानवरों को आकर्षित कर रहा है। सड़कों पर पशुओं के बैठे रहने से कई इलाकों में जाम की स्थिति बन जाती है। अचानक जानवर सामने आ जाने से वाहन चालकों को तेज ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करे वार्ड नंबर 65, जेपी सर्किल क्षेत्र से राहुल ने बताया कि भांकरोटा इलाके में नालियां ओवरलोड हो रही हैं। समय पर सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। नगर निगम की ओर से न तो नालियों की नियमित सफाई की जा रही है और न ही कचरा उठाया जा रहा है। इससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वार्ड नंबर 77, तिलक पब्लिक स्कूल क्षेत्र से कुलदीप ने शिकायत की है कि गोपालपुरा इलाके में सड़क किनारे भारी मात्रा में कचरा जमा रहता है। खुले में पड़े कचरे को जानवर खाते हैं, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। स्कूल के आसपास गंदगी होने से बच्चों और राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। भियानी कॉलेज रोड, वार्ड नंबर 26 से सुरेश ने बताया कि इलाके में आवारा गायों की संख्या लगातार बढ़ रही है। व्यस्त सड़क पर गायों के बैठे रहने से आए दिन जाम लगता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। अचानक सड़क पर गाय आ जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और खतरनाक हो जाती है। वार्ड नंबर 9, कंवर नगर शॉपिंग सेंटर क्षेत्र से जय कुमार ने शिकायत की है कि इलाके में सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। तेज बदबू के कारण वहां खड़ा होना तक मुश्किल हो गया है। दुकानदारों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है और स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ने की आशंका है। जनता का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर नगर निगम में कई बार शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। नागरिकों ने मांग की है कि नालियों की नियमित सफाई कराई जाए, कचरा उठान की व्यवस्था सुधारी जाए, सीवरेज लाइनों की तुरंत मरम्मत हो और आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में गंदगी से जनता परेशान:वार्डों में गंदगी-अंधेरा-जर्जर सड़कें बनी परेशानी, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 2.जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में गंदगी से लोग परेशान:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, मक्खी-मच्छरों से बीमारियां फैलने का खतरा 3.जयपुर में लगातार सड़कों पर फैल रहा कचरा:बंद लाइट, आवारा कुत्ते और सीवर चैंबर धंसे, जनता परेशान, शिकायतों का नहीं हो रहा समाधान 4.राजधानी जयपुर में बिगड़े हालत:खुले सीवर, गड्ढे और अंधेरी सड़कों से परेशान जनता, मूक दर्शक बना प्रशासन 5.जयपुर में बिगड़ी सीवरेज व्यवस्था:धन्वंतरी अस्पताल समेत कई वार्डों में सड़कों पर गंदा पानी, बदबू और जाम से जनता परेशान 6.जयपुर में लगातार बिगड़ रहे हालात:कचरा, टूटी सड़कें, सीवर लाइन लीकेज, बंद पोल लाइटों से जनता परेशान 7.जयपुर के वार्डों में गंदगी का अंबार:सड़कों पर पानी भरा और गड्ढों से बढ़ी परेशानी, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 8.जयपुर में जन समस्याओं की खुली पोल:कचरे से मोहल्ले बेहाल; शिकायतों के बाद भी नगर निगम बेपरवाह 9.जयपुर में आम जनता की बढ़ी परेशानी:वार्डों में गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से हाल बेहाल, शिकायतों के बाद भी नगर निगम की लापरवाही 10.जयपुर में खुले ट्रांसफॉर्मर और अवैध वसूली से लोग परेशान:जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से हालात खराब, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं


