हाइवे पर एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत:हॉस्पिटल में दम तोड़ा, ट्रक से टक्कर मारकर आरोपी ड्राइवर फरार

बीकानेर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसा लूणकरणसर में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर 264 आरडी के पास शुक्रवार रात करीब दस बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, कपूरीसर का रहने वाला रामनिवास (35) पुत्र ईश्वर राम पुनिया बाइक पर लूणकरणसर की ओर से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को तुरंत उपजिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *