दिन में चढ़ा पारा, रात में भी ठंड गायब:34 डिग्री के साथ बालोद सबसे गर्म; तीन दिन 3 डिग्री तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इस वजह से ठंड कम हो गई है। पिछले एक सप्ताह से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म बालोद रहा। यहां दिन का पारा (33.8 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। आने वाले 3 दिनों में मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मौसम इसी तरह शुष्क (ड्राई) बना रहेगा। इससे ठंड में लगातार कमी आएगी और रात का पारा 3 डिग्री तक बढ़ेगा। रायपुर में दिन-रात का पारा सामान्य से ज्यादा यहां दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। शुक्रवार को दिन का पारा 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान सामान्य से ज्यादा होने के बाद अब ठंड पूरी तरह से गायब हो गई है। सरगुजा संभाग में भी कम होने लगी ठंड यहां कि जिलों में भी रात का तापमान सामान्य से अधिक है। अंबिकापुर में शुक्रवार को अधिकतम 31.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 12.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। वहीं कोरिया में रात का पारा 13 डिग्री के करीब रहा। बलरामपुर में 10.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सरगुजा संभाग से लगे हुए पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 1.6 डिग्री अधिक था। इसी तरह बिलासपुर जिले में रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 4.5 डिग्री अधिक था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *