चंडीगढ़ आकाश हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल:पटियाला की राव के पास मिला शव,3 आरोपियों पर चलेगा केस, खून से सने पत्थर, कपड़े और मोबाइल बरामद

चंडीगढ़ के धनास निवासी वेल्डर आकाश की हत्या के मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस के मुताबिक आकाश की हत्या पत्थर मारकर की गई थी और उसका शव पिछले साल 19 अक्टूबर को धनास स्थित पटियाला की राव के पास बरामद हुआ था। अब इस मामले में 29 जनवरी को अदालत में नियमित सुनवाई शुरू होगी। चार्जशीट के अनुसार इस मामले में धनास निवासी सोनू उर्फ बंटी, सूरज उर्फ कांचा और हर्ष उर्फ चुन्नी लाल को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने गहन जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार किया था। 19 अक्टूबर को मिला सड़ा-गला मिला शव पुलिस ने यह केस आकाश की बहन नेहा की शिकायत पर दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया था कि आकाश 15 अक्टूबर से लापता था। इसके चार दिन बाद 19 अक्टूबर को धनास स्थित पटियाला की राव के पास पुल के नजदीक उसका सड़ा-गला शव मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में विशेष टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया और कई स्थानों पर दबिश दी। पहले दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी हर्ष को भी धनास से गिरफ्तार किया गया। खून से सने पत्थर, कपड़े और मोबाइल बरामद जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से अहम सबूत भी बरामद किए। आरोपियों के पास से खून से सना कांच का टुकड़ा, खून लगा पत्थर, वारदात के समय पहने गए कपड़े और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने मिलकर पत्थर मारकर आकाश की हत्या की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *