फाजिल्का जिले में पुलिस द्वारा इलाके के कबाड़ियों को चेतावनी दी जा रही है । पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है । लेकिन खास तौर पर ध्यान रखा जाए कि कोई भी कबाड़ का काम करने वाला व्यक्ति इन चोरों से चोरी का माल न खरीदे । पुलिस का कहना है कि अगर चोरी का माल खरीदते हुए कोई कबाड़ियां पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी । किसी को बख्शा नहीं जाएगा । इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाएं फाजिल्का सिटी थाना के एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि इलाके के लोगों द्वारा लगातार शिकायत दर्ज करवाई गई कि शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है । लेकिन इस पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है । जिसमें न सिर्फ मुकदमे दर्ज किए गए है । बल्कि चोरी करने वाले लोगों को गिरफ्तार भी किया गया । पुलिस ने की अपील सचिन कंबोज ने बताया कि चोरी के मामले में चोरी की बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया गया है । हालांकि चोरी का समान आरोपी चोर बाजार में बेचने की फिराक में रहते है । इसलिए उन्होंने इलाके के लोगों अपील की है कि फाजिल्का के दुकानदार व कबाड़ का काम करने वाले लोग इस बात का खास ध्यान रखे । कबाड़ियों को दी चेतावनी सचिन कंबोज ने कहा कि किसी अंजान से पुराना या कोई शक्की समान न खरीदे । जिसके लिए एसएचओ सचिन कंबोज ने खास तौर पर कबाड़ियों को चेतावनी दी कि अगर कोई कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति से चोरी का खरीदा समान पुलिस को बरामद हुआ तो उसे बख्शा नहीं जाएगा ।


