सप्तशक्ति संगम उत्साह से मनाया

मुलमुला| ग्राम सोनसरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य सोनसरी मीना कपूरचंद साहू थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ज्योति साहू और रोशनी राठौर ने की। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और भारतीय जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य वक्ता ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य और आचार्याओं का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *