राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा वर्षगांठ पर मड़ई मेला का आयोजन

जांजगीर | ग्राम हथनेवरा में अयोध्या के श्री राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भव्य मड़ाई मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में भगवान श्री रामचन्द्र जी की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में श्री राम जी, माता सीता, भाई लक्ष्मण और वीर हनुमान जी रथ पर विराजमान थे। गांव के नागरिक बड़ी संख्या में श्रद्धा और उत्साह के साथ झांकी और मेले में शामिल हुए, जिससे पूरे गांव में राममय वातावरण बना रहा। आयोजन के दौरान धार्मिक भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मड़ाई मेले में ग्रामीणों की सहभागिता से सामाजिक और धार्मिक समरसता देखने को मिली। यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव के रूप में यादगार रहा, बल्कि गांव में भाईचारा और सामूहिक भक्ति की भावना को भी मजबूत करता नजर आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *