श्रीराम की शोभायात्रा निकाली, घर‑घर जले दीप

आमनदुला | जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत आमनदुला में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की स्मृति में ग्राम के युवाओं द्वारा किया जाने वाला यह आयोजन अब गांव की परंपरा बन चुका है। इस अवसर पर पूरे गांव को रंग-बिरंगी रंगोलियों, दीपों और कलशों से सजाया गया। घर-घर दीप प्रज्वलित कर पूरे वातावरण को दीपावली जैसा भक्तिमय स्वरूप दिया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे श्री बजरंग बली मंदिर, बस स्टैंड से पूजा-अर्चना के बाद किया गया। यात्रा मंडी मोहल्ला सहित पूरे ग्राम में भ्रमण करते हुए निकाली गई। इस वर्ष की शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रथ पर विराजमान भागवताचार्य अर्चना देवी राजनांदगांव रहीं। उनकी उपस्थिति से शोभायात्रा और भी गौरवपूर्ण बन गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *