गणतंत्र दिवस मनाने चबूतरे का किया जा रहा रंगरोगन

भास्कर न्यूज | डाही गणतंत्र दिवस को लेकर गांवों में तैयारी शुरू हो गई है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया जाएगा, इसकी तैयारी के लिए चबूतरे का रंग-रोगन किया जा रहा है। हाईस्कूल चौक, महावीर चौक में भी रंग-रोगन किया जा रहा है। संस्था के चारों ओर साफ-सफाई का काम सप्ताहभर से सभी स्कूलों, संस्थाओं में जारी है। इसके बाद रंग रोगन भी किया जा रहा है। 23 जनवरी को शासकीय प्राथमिक स्कूल में साफ-सफाई के बाद जय स्तंभ चौक और स्मारक का रंग रोगन किया गया। प्राथमिक स्कूल डाही के बीरबल साहू एवं हाईस्कूल के प्राचार्य अजीत कुमार ध्रुव ने बताया कि साल में दो बार जय स्तंभ चौक, स्मारक का रंग रोगन किया जाता है। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है। इसके लिए विशेष तैयारी की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *