प्रतापपुर में श्री श्याम वार्षिक उत्सव 29 को मनाया जाएगा

प्रतापपुर | नगर स्थित श्री श्याम मंदिर में श्याम सेवा समिति प्रतापपुर के तत्वावधान में श्री श्याम बाबा का 19वां वार्षिक उत्सव भक्ति, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्य कार्यक्रम 29 जनवरी को रात 7 बजे से प्रभु इच्छा तक श्याम मंदिर के सामने भजनों की अमृत वर्षा होगी। इस अवसर पर अमृतसर से तेजी ब्रदर्स और लखनऊ से कृष्ण शर्मा अपनी सुमधुर भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *